हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने की कार्यवाही,,,नेशनल हाईवे जाम कर वीडियो बनाने वालों रईसजादों पर FIR,महंगी गाड़िया हुई जप्त…अब होंगी गिरफ्तारी
1 min read

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने की कार्यवाही,,,नेशनल हाईवे जाम कर वीडियो बनाने वालों रईसजादों पर FIR,महंगी गाड़िया हुई जप्त…अब होंगी गिरफ्तारी

बिलासपुर,हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद बिलासपुर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। थाना सकरी क्षेत्र में वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों ने अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर वीडियो शूट किया, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हुई।

वेदांश शर्मा और उसके साथी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानबूझकर अपने वाहन खड़े कर रास्ता रोका और उसी दौरान सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो शूट किया। यह घटना न केवल यातायात के लिए बाधक बनी, बल्कि आपातकालीन सेवाओं की राह भी रोकी।

इस घटना की जानकारी जब उच्च न्यायालय तक पहुँची, तो कोर्ट ने सार्वजनिक मार्गों को स्टंट या प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति पर गंभीर आपत्ति जताई। कोर्ट की सख्ती के बाद सकरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 126(2), 285, 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 495/25 दर्ज किया।

वाहन जब्त, गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी

पुलिस ने प्रकरण में शामिल सभी वाहनों को विधिवत जब्त कर लिया है और वेदांश शर्मा सहित उसके साथियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *