उलझें हुए ब्लाइंड मर्डर को बिलासपुर पुलिस,ACCU ने सुलझाया, आरोपी  गिरफ्तार,100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, तब मिला हत्यारो का सुराग, पत्नि और सास, मित्र ही निकले हत्यारे
1 min read

उलझें हुए ब्लाइंड मर्डर को बिलासपुर पुलिस,ACCU ने सुलझाया, आरोपी  गिरफ्तार,100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, तब मिला हत्यारो का सुराग, पत्नि और सास, मित्र ही निकले हत्यारे

 छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस में मिले युवक के शव के ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक की हत्या  उसकी पत्नी, सास, साढू और उसके दोस्त ने मिलकर की थी। पत्नी वर्षा अपने पति साहिल पाटले की प्रताड़ना से तंग आकर साजिश में शामिल हुई। उसने अपनी मां सरोजनी को आपबीती सुनाई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस जांच में सामने आया कि, सरोजनी ने अपने दामाद राजाबाबू और उसके दोस्त विकास को साहिल की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी। योजना के अनुसार, 17 जुलाई की रात साहिल को शराब पिलाई गई। जब वह नशे में धुत हो गया, तो चारों ने मिलकर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया गया।

हत्या के बाद शव हिर्री माइंस इलाके में फेंक दिया गया। अगले दिन अज्ञात शव मिलने की सूचना पर चकरभाठा पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू की। करीब 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद मृतक की पहचान साहिल पाटले के रूप में हुई। जांच गहराई में गई तो साजिश की परतें खुलती गईं। पुलिस ने चारों आरोपियों पत्नी वर्षा, सास सरोजनी, साढू राजाबाबू और विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पल्सर बाइक, पत्थर और चार मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे और त्वरित कार्रवाई के लिए टीम को बधाई दी है और पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *