चैतन्य बघेल को शराब घोटाला मामले मे ED के बाद अब EOW ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हाईप्रोफाइल शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब ACB EOW ने किया गिरफ्तार,
हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
चैतन्य बघेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने उन्हें 6 अक्टूबर तक की रिमांड पर भेज दिया है।
