बेलतरा के मंगला में हुई विकास कार्यों की बारिश,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी लगभग 10 करोड़ के विकास कार्याें की सौगात,
बेलतरा के मंगला में हुई विकास कार्यों की बारिश

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दी लगभग 10 करोड़ के विकास कार्याें की सौगात
उप मुख्यमंत्री ने की मुक्तिधाम के लिए 50 लाख और सामुदायिक भवन के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा
बिलासपुर, 1 जुलाई 2026/केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज मंगला स्थित माता चौरा में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने वाले अनेक कार्यों की सौगात दी।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश सर्वे, श्री दीपक सिंह, श्री मोहित जायसवाल,प्रणव शर्मा समदरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
विकास कार्यों का समय पर लोकार्पण हमारी कार्य संस्कृति : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास को मिशन के रूप में आगे बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से विकास कार्याें को गति मिली है। अब केवल भूमिपूजन नहीं, बल्कि समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों का लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है। सड़क, रेल, पेयजल और शहरी विकास के क्षेत्र में लगातार बड़े कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर को महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। रेलवे के विस्तार, स्टेशनों के उन्नयन और अन्य विकास कार्यों से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। पिछले दो वर्षों में बिलासपुर नगर निगम को 437 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। आने वाले समय में शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि नागरिकों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मंगला स्थित मुक्तिधाम के लिए 50 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये, मंगला को पृथक जल आवर्धन योजना देने की घोषणा की।
बेलतरा विधानसभा में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य हुए : विधायक श्री सुशांत शुक्ला
विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली, सामुदायिक भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
लोगों ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से मंगला सहित आसपास के क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं बेहतर होंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरOctober 18, 2026संगठित रूप से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गुंडा बदमाश किस्म के छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 18, 2026तलवार लहराकर लोगो को डराने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार किया गया जप्त,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
बिलासपुरOctober 18, 2026जलभराव और बिजली संकट से निजात दिलाना प्राथमिकता : शैलेष पांडेय
UncategorizedOctober 16, 2026धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित; 12 का तबादला