ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 13वें चीफ सिकरेट्री होंगे IAS विकासशील, आदेश जारी.
1 min read

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 13वें चीफ सिकरेट्री होंगे IAS विकासशील, आदेश जारी.

आईएएस विकास शील शील को छत्तीसगढ़ का मुख्य सचिव बनाया गया है। वे छत्तीसगढ़ के 13वें चीफ सिकरेट्री होंगे। एक नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर बने छत्तीसगढ़ में अब तक 12 मुख्य सचिव हुए हैं। विकास शील 13वें होंगे। राज्य सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी कर दिया है। 

मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सिंतबर को रिटायर होंगे। मुख्य सचिव की कुर्सी खाली नहीं रखी जाती, इसलिए 30 सितंबर को शाम अमिताभ जैन औपचारिक तौर पर विकास शील को पदभार सौंप देंगे। आमतौर पर चीफ सिकरेट्री जिस दिन ज्वाईन करते हैं, कोई मीटिंग वगैरह नहीं होती। उस रोज मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात होती है। फिर अगले दिन मंत्रालय में अफसरों की परिचयात्मक बैठक रखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *