तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल का बड़ा कारनामा, पहले पीड़ित महिला से रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर  ₹30000 वसूले, एक अन्य मामले में आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के 20000 लिए,
1 min read

तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल का बड़ा कारनामा, पहले पीड़ित महिला से रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर  ₹30000 वसूले, एक अन्य मामले में आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के 20000 लिए,

छत्तीसगढ़ – बिलासपुर में तखतपुर थाना प्रभारी का बड़ा कारनामा सामने आया है। उसने पहले पीड़ित महिला से रिपोर्ट दर्ज करने 30 हजार रुपए वसूले, फिर आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के लिए 20 हजार रुपए ले लिए।
मामला सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई अनिल अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया।

जानकारी के अनुसार तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला छेड़छाड़ और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी। पहले महिला की रिपोर्ट दर्ज करने से टीआई आनाकानी करता रहा, फिर 30 हजार रुपए की डिमांड की। इस पर पीड़िता ने 10 हजार रुपए उसे दिए और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बाकी रकम देने की बात कही।

इसके बाद मामले में टीआई अनिल अग्रवाल ने एक आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ लूट की धारा ना लगाने 20 हजार रुपए ले लिए और उसे मुचलके पर छोड़ दिया।

इस घटना की शिकायत पीड़ित महिला और उसके पति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की। इस पर नाराज एसएसपी ने टीआई को जमकर फटकारा लगाई और वसूली की रकम महिला को वापस दिलवाई। इसके साथ ही टीआई अनिल अग्रवाल को पुलिस लाइन अटैच में अटैच कर दिया। वहीं अग्रवाल की जगह विवेक पांडेय को तखतपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *