होटल में जुआ खेलते 14 रसूखदार गिरफ्तार, 2.17 लाख रुपए जप्त,,,
बिलासपुर। शहर में सिविल लाइन पुलिस ने देर रात जुआ खेलते हुए सत्तारूढ़ दल से जुड़े कुछ बड़े नेताओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित जीनस पैलेस होटल के प्रथम तल के रूम नंबर-01 में की गई, जहाँ आरोपी देर रात जुआ खेल रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2025 की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर मौके पर छापा मारा। छापेमारी में 14 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।
मामले में अपराध क्रमांक 1274/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पकड़े गए जुआरी:
1. प्रशांत मुर्ती, निवासी बिलासपुर
2. नैन साहू, निवासी बिलासपुर
3. नरेंद्र रात्रे, निवासी बिलासपुर
4. जाकीर खान, निवासी बिलासपुर
5. मुन्ना श्रीवास, निवासी बिलासपुर
6. पवन पाण्डेय, निवासी बिलासपुर
7. कैलाश देवांगन, निवासी बिलासपुर
8. संतोष कौशिक, निवासी बिलासपुर
9. बउवा देवांगन, निवासी बिलासपुर
10. बल्लू पटेल, निवासी बिलासपुर
11. क्रेगी मार्टीन, निवासी बिलासपुर
12. देवांश डोरा, निवासी बिलासपुर
13. विवेक मिश्रा, निवासी बिलासपुर
14. विशाल कुमार, निवासी बिलासपुर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,17,000/- नगद राशि जब्त की है।
