स्पा की आड़ में काला धंधा,पुलिस की रेड में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
1 min read

स्पा की आड़ में काला धंधा,पुलिस की रेड में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के जुनवानी इलाके में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में देह व्यापार की शिकायत पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई Le Wellness Spa and Salon और Lorenzo Spa में एक साथ की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर बाहरी महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है।

24 अक्टूबर को उप पुलिस अधीक्षक  दुर्ग के नेतृत्व में महिला थाना और चौकी स्मृतिनगर की संयुक्त टीम ने दोनों स्पा सेंटरों पर दबिश दी। छापे के दौरान वहां आपत्तिजनक गतिविधियां चलती पाई गईं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, ग्राहकों का रजिस्टर, नकदी और अन्य दस्तावेज जब्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *