Breaking -विवेक शर्मा बनाए गए छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता, प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा स्वीकार,आदेश जारी
1 min read

Breaking -विवेक शर्मा बनाए गए छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता, प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा स्वीकार,आदेश जारी

रायपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट में राज्य शासन का पक्ष रखने के लिए विधि विधायी विभाग ने अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को महाधिवक्ता के पद पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रमुख सचिव विधि और विधायी विभाग सुषमा सावंत ने जारी आदेश में लिखा है कि भारत का संविधान के अनुच्छेद 165 के खण्ड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्वारा, विवेक शर्मा, अतिरिक्त महाधिवक्ता, बिलासपुर को उनके पदभार ग्रहण करने के दिनांक से छत्तीसगढ़ राज्य के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक पूर्व महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत का इस्तीफा को स्वीकार करने के साथ ही नए महाधिवक्ता की नियुक्ति राज्य शासन ने कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *