7 नक्सली ढेर बिग ब्रेकिंग -केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे मे लगी मुहर,,, खूंखार नक्सली हिड़मा के बाद नक्सलीयों के टॉप लीडर देवजी के मारे जाने की खबर आधिकारिक पुष्टि बाकी,,
1 min read

छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर के मारेडुमिल्ली इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच लगातार दूसरे दिन भी घमासान जारी रहा। सोमवार को जहां खूंखार नक्सली हिड़मा, उसकी पत्नी और 6 अन्य नक्सली मारे गए थे, वहीं मंगलवार को फिर एक बड़ी सफलता मिली। इस बार सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। 

नक्सल संगठन के टॉप लीडर, पोलित ब्यूरो मेंबर और महासचिव देवजी भी इस मुठभेड़ में मारे गए हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में उसकी मौजूदगी के इनपुट मिले थे, जिसके बाद ऑपरेशन को और तेज किया गया था। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद मौके से सभी शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। 7 में से 4 नक्सलियों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बाकी तीन की पहचान की प्रक्रिया जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *