छत्तीसगढ़ राजभवन का नाम बदला, अब ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा
1 min read

छत्तीसगढ़ राजभवन का नाम बदला, अब ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद देशभर में राजभवनों के नाम में परिवर्तन किया गया है। छत्तीसगढ़ में भी राजभवन का नाम बदलकर अब ‘लोकभवन’ कर दिया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अब से सभी शासकीय कार्यों, पत्राचार और सरकारी दस्तावेजों में राजभवन के स्थान पर लोकभवन का ही प्रयोग होगा। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने इस बदलाव का आदेश आज जारी किया। उन्होंने बताया कि यह निर्णय राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में लिए गए सुझाव के अनुरूप किया गया है, जिसमें सभी राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन करने की अनुशंसा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *