बिलासपुर में रईसजादो ने नेशनल हाईवे में मनाया जन्मदिन, कांग्रेस नेता के बेटे समेत 12 गिरफ्तार, तीन लग्जरी कारे जप्त ,लाइसेंस रद्द करने भेजा गया पत्र
1 min read

बिलासपुर में रईसजादो ने नेशनल हाईवे में मनाया जन्मदिन, कांग्रेस नेता के बेटे समेत 12 गिरफ्तार, तीन लग्जरी कारे जप्त ,लाइसेंस रद्द करने भेजा गया पत्र

महंगी कारें बीच सड़क पर खड़ी कर केक काटते पकड़े गए, पुलिस ने 3 लग्जरी कारें जब्त कर सभी के लाइसेंस रद्द करने का पत्र भेजा

सकरी थाना में गाड़ियों के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी बर्थडे बॉय समेत उसके दोस्त।

सुजल देवांगन और दोस्तों ने सड़क पर रील बनाते हुए केक काटा, पुलिस ने गश्त कर सभी को थाने में पहुंचाया


बिलासपुर। सकरी बायपास पर देर रात सड़क को पार्टी स्पॉट बनाकर केक काटना 12 युवकों को महंगा पड़ गया। महंगी कारों को सड़क के बीच खड़ा कर बर्थडे मनाने वाले तखतपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष गौरी देवांगन के बेटे सुजल देवांगन और उसके 11 दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से तीन लग्जरी कारें जब्त की हैं और सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट समेत प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। साथ ही युवकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने जिला परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार तखतपुर नप के पूर्व अध्यक्ष अजय देवांगन और वर्तमान उपाध्यक्ष गौरी देवांगन का बेटा सुजल अपने दोस्तों के साथ पेंड्रीडीह स्थित सकरी बायपास के आरओबी पर पहुंचा था। सभी ने कारों को सड़क के बीच खड़ा कर सुजल का बर्थडे सेलेब्रेट करना शुरू कर दिया।
उसी समय गश्त पर निकले सकरी थाना प्रभारी वहां पहुंचे। पूछताछ के बाद सभी 12 युवकों को थाने लाया गया और गाड़ियाँ जब्त कर ली गईं।
 
इन युवकों पर की गई कार्रवाई, पुलिस ने जारी की सूची
1. सुजल देवांगन (21) पिता अजय देवांगन, तखतपुर
2. सागर मन्बंद (20) पिता इंद्र कुमार मन्बंद, सरकंडा
3. राजवीर हुरा (20) पिता हरचरण सिंह हुरा, तखतपुर
4. प्रिंस गंगवानी (21) पिता मुरली गंगवानी, नेहरू नगर
5. साहिल सचदेव (20) पिता दीपक सचदेव, तखतपुर
6. उत्कर्ष खरे (21) पिता मुकेश खरे, तखतपुर
7. मुस्तफा लक्ष्मीधर (20) पिता मुर्तजाअली, तखतपुर
8. पीयूष (20) पिता टंकेश्वर जायसवाल, तखतपुर
9. पीयूष शिवहरे (20) पिता रमेश शिवहरे, तखतपुर
10. रोशन (20) पिता अनित मंगलानी, रामा लाइफ, सकरी
11. पल आहुजा (21) पिता लक्की आहुजा, तेली पारा
12. सुभम साहू (20) पिता संतोष साहू, बरेला, मुंगेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *