ऑनलाइन सट्टा गिरोह का किंग -बाबू खेमानी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर,, खुलेंगे कई राज
रायपुर। राजधानी में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। चर्चित सट्टा किंग बाबू खेमानी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब वह 20 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रहेगा और उससे गहन पूछताछ जारी है।
पहले मिली तीन दिन की रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने आगे की जांच के लिए अतिरिक्त रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। पूछताछ में सट्टा संचालन के नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म ‘3 स्टंप’ का संचालन करता था, जिसके जरिए बड़े स्तर पर सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कई लोगों से अवैध वसूली भी की है और उसका नेटवर्क कई शहरों तक फैला हो सकता है।
