ब्रेकिंग- ASP को सस्पेंड करने का निर्देश : स्पा संचालक से लेनदेन व धमकी का आरोप, वायरल वीडियो के बाद निलंबन के निर्देश
बिलासपुर में एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर कथित अवैध लेनदेन और स्पा संचालक को धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए अधिकारी को तत्काल निलंबित करने और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। आईजी ने एसएसपी बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
रायपुर 21 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी पर लगे गंभीर आरोपों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बिलासपुर में पूर्व में पदस्थ और वर्तमान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में तैनात एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल के खिलाफ कथित अवैध लेनदेन और स्पा संचालक को धमकाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए अधिकारी को तत्काल निलंबित करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
बिलासपुरOctober 31, 2026लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल
बिलासपुरOctober 31, 2026बिलासपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित अवैध वसूली और भ्रामक खबरों पर जताई चिंता, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन