ASP सस्पेंड ब्रेकिंग-पेंड्रा एएसपी राजेंद्र जायसवाल सस्पेंड,,, स्पा संचालक से मासिक रकम और धमकी के वायरल हुए वीडियो के बाद सरकार का एक्शन,,,
रायपुर -रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बिलासपुर के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
स्पा चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली और मासिक रकम नहीं देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी से जुड़ा स्टिंग वीडियो वायरल होने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
वीडियो वायरल होते ही हरकत में सरकार
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एएसपी राजेंद्र जायसवाल पर एक स्पा संचालक को धमकाने और अवैध महीना वसूली का दबाव बनाने के गंभीर आरोप सामने आए थे।
वीडियो और शिकायत को शासन ने प्रथम दृष्टया अत्यंत गंभीर मानते हुए तुरंत कार्रवाई की।
आदेश में क्या लिखा है…?
राज्य शासन द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि…स्पा चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, मासिक धनराशि न देने पर नुकसान पहुंचाने संबंधी शिकायत, वीडियो क्लिप एवं आवेदक के बयान से यह स्पष्ट होता है कि संबंधित अधिकारी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत है।
यह आचरण गंभीर कदाचरण एवं भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है, इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत उन्हें निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि में ये होंगे प्रावधान
निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर (अटल नगर) निर्धारित नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा पुलिस महकमे में हड़कंप
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगे इस तरह के आरोप और त्वरित निलंबन से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला अब सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और छवि धूमिल करने वाले कृत्य के रूप में दर्ज हो चुका है।

