अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस का ‘नग्न प्रदर्शन’ भारत की प्रतिष्ठा पर आघात, राहुल और कांग्रेस देश से माफी मांगें : डिप्टी सीएम साव
अंतराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस का ‘नग्न प्रदर्शन’ भारत की प्रतिष्ठा पर आघात, राहुल और कांग्रेस देश से माफी मांगें : डिप्टी सीएम साव
वैश्विक मंच पर राहुल गांधी और कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एआई समिट जैसे वैश्विक आयोजन के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को अत्यंत शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी करार दिया है। श्री साव ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस द्वारा किया गया यह ‘नग्न प्रदर्शन’ न केवल अमर्यादित है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कड़े शब्दों में इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि जब विश्व भर से कई राष्ट्र अध्यक्ष, प्रतिनिधि और दिग्गज एआई समिट के लिए भारत आए हुए हैं, ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन के मंच पर इस तरह का अमर्यादित प्रदर्शन कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। श्री साव ने राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि उनके निर्देशों पर ही कांग्रेस पार्टी लगातार ऐसे कार्यों में संलिप्त है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे। यह कांग्रेस का ‘राष्ट्रविरोधी’ चेहरा एक बार फिर जनता के सामने उजागर करता है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को इस शर्मनाक कृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। श्री साव ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन राष्ट्र के सम्मान से समझौता करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि इस शर्मनाक प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का एजेंडा विकास में बाधा डालना और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को कम करना है। समिट के दौरान किया गया यह प्रदर्शन उनके राष्ट्र-विरोधी रवैये का प्रमाण है। भारत आज तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है, और ऐसी घटनाओं से देश की प्रगति को रोका नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी को आत्मचिंतन कर अपनी स्तरहीन और राष्ट्र विरोधी राजनीति से बाज आना चाहिए।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
बिलासपुरOctober 31, 2026लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल
बिलासपुरOctober 31, 2026बिलासपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित अवैध वसूली और भ्रामक खबरों पर जताई चिंता, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन