बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई शपथ, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अरुण साव ने नई टीम को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने की। विशेष अतिथियों के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मेयर पूजा विधानी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी तथा नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न चुनाव में अजीत मिश्रा प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप परिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, सह सचिव हरिशंकर गंगवानी तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में कैलाश यादव चुने गए हैं।


मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और एकजुटता के साथ यह टीम बिलासपुर का नाम और ऊंचा करेगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब से अनेक वरिष्ठ पत्रकार निकले हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर को पहचान बनाई है। नई टीम इस गौरव को और आगे बढ़ाएगी। उन्होंने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि इसमें निरंतर मेहनत, प्रतिबद्धता और निष्पक्षता की आवश्यकता होती है। बड़ी संख्या में जुड़े नए पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने इसमें राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को भी आमंत्रित करने का सुझाव दिया। उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने न्यायधानी की गरिमा के अनुरूप प्रेस क्लब को मजबूत बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
बिलासपुरOctober 31, 2026लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल
बिलासपुरOctober 31, 2026बिलासपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित अवैध वसूली और भ्रामक खबरों पर जताई चिंता, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन