बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 75 वर्षों से लंबित सिंचाई योजना को मिली बड़ी सौगात – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भागीरथ सौगात, विधायक सुशांत शुक्ला के अविरल प्रयास से 48 करोड़ 92 लाख 61 हजार रुपये की नेवसा उद्वहन सिंचाई योजना को प्रशासकीय स्वीकृति
1 min read

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 75 वर्षों से लंबित सिंचाई योजना को मिली बड़ी सौगात – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भागीरथ सौगात, विधायक सुशांत शुक्ला के अविरल प्रयास से 48 करोड़ 92 लाख 61 हजार रुपये की नेवसा उद्वहन सिंचाई योजना को प्रशासकीय स्वीकृति


बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 75 वर्षों से लंबित सिंचाई योजना को मिली बड़ी सौगात – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भागीरथ सौगात
विधायक सुशांत शुक्ला के अविरल प्रयास से 48 करोड़ 92 लाख 61 हजार रुपये की नेवसा उद्वहन सिंचाई योजना को प्रशासकीय स्वीकृति
छत्तीसगढ़ / रायपुर / बिलासपुर, दिनांक: 09 मार्च 2026 — बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से लंबित सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नेवसा उद्वहन सिंचाई योजना को 48 करोड़ 92 लाख 61 हजार रुपये की लागत से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन को नई गति मिलेगी।
यह महत्वपूर्ण स्वीकृति जनप्रिय विधायक सुशांत शुक्ला के सतत प्रयासों और पहल का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए और संबंधित विभागों के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाया।
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांव खूंटाघाट (खारंग जलाशय) के समीप होने के बावजूद लगभग 75 वर्षों से सिंचाई सुविधाओं से वंचित थे। किसानों को कृषि कार्यों में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए विधायक सुशांत शुक्ला ने लगातार पहल की, जिसके परिणामस्वरूप अब इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति मिली है।
नेवसा उद्वहन सिंचाई योजना के अंतर्गत लिफ्ट इरिगेशन प्रणाली के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था विकसित की जाएगी। इस पद्धति में जल स्रोत से पानी को पंप या मोटर की सहायता से ऊपर उठाकर पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पहुँचाया जाता है, जिससे ऊँचाई पर स्थित खेतों तक भी पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस योजना के तहत खारंग जलाशय से सोलर पंप एवं पाइपलाइन के माध्यम से लगभग 1400 हेक्टेयर खरीफ और 400 हेक्टेयर रबी, कुल लगभग 1800 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना से नेवसा, गिधौरी, कर्रा, जाली, टेकर, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हु, बेलतरा, कड़री, सलखा, लिम्हा सहित लगभग 15 से अधिक ग्रामों के किसान सीधे लाभान्वित होंगे। सिंचाई की बेहतर व्यवस्था से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी तथा वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। विधायक शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है और किसानों तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने भी इस महत्वपूर्ण पहल के लिए राज्य सरकार तथा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि इस योजना के क्रियान्वयन से बेलतरा क्षेत्र में कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *