Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

राष्ट्रीय

रायपुर में भाजपा नेता गिरफ्तार, नशे में चला रहा था गाड़ी, पुलिस कर्मियों से हुज्जतबाजी की,, मामला दर्ज

By bharat mangwani
March 10, 2026 1 Min Read
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के दौरान हंगामा करने वाले एक भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि नेता ने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की और ड्यूटी में बाधा डाली।घटना तेलीबंधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया चालक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च की रात ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने CG-07-DD-6532 नंबर की कार को रोका।कार चला रहे व्यक्ति की पहचान विकास शुक्ला के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी विकास शुक्ला  के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद या पार्टी से जुड़ा क्यों न हो।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 75 वर्षों से लंबित सिंचाई योजना को मिली बड़ी सौगात – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भागीरथ सौगात, विधायक सुशांत शुक्ला के अविरल प्रयास से 48 करोड़ 92 लाख 61 हजार रुपये की नेवसा उद्वहन सिंचाई योजना को प्रशासकीय स्वीकृति

Next

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा सरकारी विज्ञापनों में नेशनल हेराल्ड का मुद्दा,विधायक सुशांत शुक्ला के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन में रखी पूरी जानकारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme