मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुरू की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, 29 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कालेज में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर बड़ी राहत देने जा रही है।

सरकार की इस योजना से प्रदेश के करीब 29 लाख बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा,
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोरोना काल के दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए थे। इसके चलते कई लोगों का बिजली बिल लगातार बढ़ता चला गया। सरकार अब ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह विशेष योजना लेकर आई है।
योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल अधिक है और वे एकमुश्त भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें किस्तों में भुगतान करने की सुविधा भी दी जाएगी।
सरकार ने स्पष्ट किया की इस सुविधा का लाभ 29 जून 2026 तक मिलेगा,
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
बिलासपुरOctober 31, 2026लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल
बिलासपुरOctober 31, 2026बिलासपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित अवैध वसूली और भ्रामक खबरों पर जताई चिंता, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन