किचन केयर और किराना स्टोर संचालक से 126 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त,
बिलासपुर- कलेक्टर की सख्त चेतावनी के बावजूद गैस सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैकमार्केटिंग हो रही है। शहर से लगे कोनी और सिरगिट्टी क्षेत्र में किचन केयर और किराना स्टोर में छापेमारी कर 126 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। जांच के दौरान गैस निकालने के उपकरण भी मिले। इसके बाद संबंधित लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई का दावा किया गया है। दरअसल, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। इससे पहले बुधवार को हुई कार्रवाई में 72 गैस सिलेंडर जब्त किए गए थे।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
बिलासपुरOctober 31, 2026लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल
बिलासपुरOctober 31, 2026बिलासपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित अवैध वसूली और भ्रामक खबरों पर जताई चिंता, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन