Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

राष्ट्रीय

10- 12 दिन की वेटिंग से उपभोक्ता परेशान,छत्तीसगढ़ में एलपीजी संकट, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें

By bharat mangwani
March 13, 2026 1 Min Read
0

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालात के कारण देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत शुरू हो गई है। 

राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और सरगुजा जैसे जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। लोग तेज धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर सर्वर ठप होने से उपभोक्ताओं को और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

ऑनलाइन और मिस्ड कॉल बुकिंग भी ठप

स्थिति यह है कि कई गैस कंपनियों ने फिलहाल ऑनलाइन और मिस्ड कॉल के जरिए होने वाली सिलेंडर बुकिंग भी रोक दी है। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही बुकिंग करा ली है, उन्हें भी गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए 10 से 12 दिनों तक इंतजार करने को कहा जा रहा है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 

कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें

गैस संकट के बीच कई जगहों पर सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जरूरतमंदों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि कुछ लोग ज्यादा कीमत लेकर सिलेंडर बेच रहे हैं। 

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

किचन केयर और किराना स्टोर संचालक से 126 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त,

Next

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका,,

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme