सट्टे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़-ACCU और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, इनामी सट्टा खाईवाल समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का सामान बरामद,,
बिलासपुर। शहर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे बड़े सट्टा नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए संगठित गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में लाखों रुपये के लेन-देन के सबूत, महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बैंक दस्तावेज और नगदी बरामद हुई है।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत एसीसीयू (सायबर सेल) और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को धर दबोचा।
“रिक्की पैनल” से चलता था सट्टे का खेल…
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी “रिक्की पैनल” के जरिए Aviator, Wingo, Casino जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर दांव लगवाते थे। यह पूरा नेटवर्क पैन इंडिया स्तर पर फैला हुआ था, जहां ग्राहकों को टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से जोड़कर सट्टा खिलाया जाता था।
राजेश उर्फ राजा बजाज (34) – गार्डन सिटी, मोपका
प्रदीप खत्री (34) – मंगला, बिलासपुर
पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे राजेश उर्फ राजा बजाज पर पहले ₹5000 का इनाम घोषित था, जिसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।
6.90 लाख नकद समेत करोड़ों के लेन-देन के सबूत..
आरोपियों के पास से ₹6,90,000 नगद के साथ-साथ बैंक खातों में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। पुलिस अब इनकी चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कर रही है, जिन्हें अवैध कमाई से अर्जित किया गया है।

Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026अपोलो में पत्रकारों के लिए लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बिग ब्रेकिंग- महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
बिलासपुरOctober 31, 2026लोकतंत्र को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज भी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है : अमर अग्रवाल
बिलासपुरOctober 31, 2026बिलासपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित अवैध वसूली और भ्रामक खबरों पर जताई चिंता, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन