शहर के कपड़ा दुकान में लगी आग,, पूरी दुकान जलकर खाक,, लाखो का हुआ नुकसान,, फायर बिग्रेड सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचा समय पर,,
1 min read

शहर के कपड़ा दुकान में लगी आग,, पूरी दुकान जलकर खाक,, लाखो का हुआ नुकसान,, फायर बिग्रेड सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचा समय पर,,

शहर के व्यस्त प्रताप चौक इलाके का है, जहां बीती देर रात ‘साक्षी फैशन’ नामक गर्ल्स और जेंट्स वियर शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही घंटों में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान संचालक कृष्णा बनर्जी को घटना की जानकारी रात करीब 3 बजे मिली। उस समय वे कपड़ा खरीदने के लिए दिल्ली गए हुए थे। सूचना मिलते ही उनके परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि संचालक ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचा, जिससे नुकसान बढ़ गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। घटना के बाद शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *