Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

बिलासपुर में ‘बर्ड फ्लू H5N1’ का अलर्ट -इन्फेक्टेड जोन घोषित, 10 किमी तक हाई अलर्ट

By bharat mangwani
March 24, 2026 1 Min Read
0

बिलासपुर- जिले में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित पोल्ट्री क्षेत्र के 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन तथा 1 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर एवं विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जबकि आसपास के अनेक वार्डों और नगर क्षेत्रों को सर्विलांस जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेगी। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों जैसे मुर्गी, अंडे आदि की बिक्री, परिवहन और भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही इन उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपातकालीन स्थिति में जिला कंट्रोल रूम एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध मामले में तुरंत कार्रवाई की जा सके

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

सकरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार में बर्थडे सेलिब्रेशन करना पड़ा भारी,,,1 युवती और 3 युवकों पर केस दर्ज -शराब के नशे में मिले सभी आरोपी

Next

बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट खेल मैदान बनाने की तैयारी, क्रिकेट खिलाड़ियों का हब बनेगा बिलासपुर- डिप्टी CM अरुण साव,,, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा बिलासपुर खेल और खिलाड़ियों का शहर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme