Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट खेल मैदान बनाने की तैयारी, क्रिकेट खिलाड़ियों का हब बनेगा बिलासपुर- डिप्टी CM अरुण साव,,, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा बिलासपुर खेल और खिलाड़ियों का शहर

By bharat mangwani
March 24, 2026 8 Min Read
0

टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव कहा -क्रिकेट खिलाड़ियों का हब बनेगा बिलासपुर *स्व लखीराम अग्रवाल ने भी अनुशासित खिलाड़ी की तरह संगठन को चलाएं।

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा-हमारा बिलासपुर खेल और खिलाड़ियों का शहर *
खड़कपुर और नागपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति की 20 अखिल भारतीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने

बिलासपुर। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बाल-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने पहुंचे प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहां है कि राजा रघुराज स्टेडियम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान से कम नहीं है। इस मैदान में अखिल भारतीय स्तर का प्रतियोगिता मुंबई दिल्ली से खिलाड़ी यहां अपना प्रदर्शन करने पहुंचे । उन्होंने कहा कि
लखीराम के नाम से यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा। इस प्रतियोगितासे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को देखकर उन्होंने कहा कि बिलासपुर शहर का नाम इस प्रतियोगिता के नाम से राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाएगा। और बिलासपुर में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक बड़ा खेल मैदान बनाने की घोषणा डिप्टी सीएम अरुण साव ने की है। डिप्टी सीएम आज स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर गदगद हो गए। और स्व लखीराम के नाम से इस आयोजन की तारीफ भी की। आयोजन समिति को बधाई दी।
श्री साव ने कहा कि इस प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को सीखने का असर मिलेगा, प्रेरणा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वर्गीय लखीराम का पूरा जीवन अनुशासित खिलाड़ी की तरह रहा है। अनुशासन से जीवन कैसे होता है कैसे अपने काम समर्पण जिम्मेदारी का निर्वहन हमने स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल से सीखा है। एक-एक कार्यक्रम की चिंता करना एक कुशल संगठन के नाते हमेशा याद किए जाएंगे लकी राम अग्रवाल। डिप्टी सीएम नेकहा कि अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है निश्चित रूप से यह विशाल आयोजन है पहले साल की है शुरुआत है और आने वाले समय में इस आने वाले समय में निश्चित रूप से इस प्रतियोगिता की ख्याति बढ़ेगी और देश भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी रघुराज स्टेडियम में प्रदर्शन करेंगे। जौहर दिखाएंगे। खेलो इंडिया में नेशनल ट्राइबल गेम पहली बार छत्तीसगढ़ में हो रहा है। और 30 राज्यों के 7000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल का वातावरण छत्तीसगढ़ में लगातार बन रहा है। छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय प्रतियोगिता की आधारशिला रखी गई है छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है खेल मैदान की कमी नहीं है। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान है। आने वाले समय में हमारी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी भी चल रही है। आईपीएल की मैच भी रायपुर को मिले हैं निश्चित रूप से क्रिकेट का एक बड़ा हब हमारा छत्तीसगढ़ बनने वाला वाला है। बिलासपुर में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट का स्टेडियम बनेगा इसकी तैयारी चल रही है। बिलासपुर में खिलाड़ियों को आगे लाने निकालने के लिए आने वाले समय में बड़ा वातावरण बिलासपुर खेल का हब बनेगा। ऐसा प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है। बिलासपुर में आने वाले समय में बड़ी प्रतियोगिता हो ऐसा प्रयास होगा। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दिया ।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा है कि रघुराज स्टेडियम का ग्राउंड बहुत शानदार बना है। 25 साल पहले भी उन्होंने इस मैदान खेले हैं। आयोजन समिति को बधाई दी। डयूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता होना बहुत बड़ी बात है और शहर के खिलाड़ी बाल से क्रिकेट देखें और इस प्रतियोगिता का अपना एक अलग महत्व है । ऐसे मैदान की बिलासपुर को जरूरत थी। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनका बहुत बड़ा योगदान था। बिलासपुर रेलवे जोन और छत्तीसगढ़ के विकास में छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। और देश के आठ राज्यों की टीम यहां खेल रही है बिलासपुर के लिए गौरव की बात है। भाजपा के युवा नेता आदित्य अग्रवाल ने कहा है कि यह प्रयास खेल से जुड़े सभी लोगों का प्रयास है चाहे वह खेल के चाहने वाले खेल प्रेमी और यह ग्राउंड आने वाले समय में बहुत अच्छा बने और लगातार प्रतियोगिता होती रहे। अतिथियों ने डी पाटील के संतोष यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

आज के इस प्रतियोगिता में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे उपयुक्त खजांची कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मोहित जायसवाल, आदित्य अग्रवाल का समिति ने स्वागत किया। आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे, राजेंद्र भंडारी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकाश यादव राजेश सिंह ठाकुर, रमेश जायसवाल राजेंद्र भंडारी, संतोष साहू राजेश सिंह, बिसेन तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

  • छत्तीसगढ़ ,खड़गपुर और नागपुर की टीम ने जीत हासिल की*
    स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टीम 20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन 2 मैच खेले गए । जिसमें पहला मैच बीटीसी नागपुर और जौनपुर के बीच खेला गया जिसमें जिसमें जौनपुर ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 180 रन बनाएं जो जौनपुर की तरफ से सनी पांडे 70 रन बनाए और मनु राजा ने 45 रन का योगदान दिया। वीटीसीए नागपुर की टीम के गेंदबाज आकाश तथा दीपेश ने दो-दो विकेटलिए। 180 रन की जवाब में 180 रन के जवाब में बीटीसी नागपुर ने 12 वर्ष के पहले ही 180 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया एक तरफा 9 विकेट से जीतहासिल की। एसके राशिद ने 107 रन बनाए और वैभव में 64 रन का योगदान दिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एसके रशीद को प्रदान किया गया। दूसरा मैच गाजियाबाद और खड़कपुर के बीच खेला गया। गाजियाबाद में तक जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20ओवर में 7 विकेट खोकर 177 रन बनाए। गाजियाबाद की तरफ से तरुण बिष्ट ने 76 रन बनाए लोकेश ने 47 रन बनाए। उसके जवाब में 170 के जवाब में खड़कपुर के खिलाड़ियों ने 20 ओवर के एक गेंद पहले ही 178 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया। और कोई मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन महंत को दिया गया पवन ने अपनी टीम को जीत दिलाने में 45 रन का योगदान दिया। अखिल भारतीय t20 क्रिकेट प्रतियोगिता मेंअब तक ग्रुप ए में खड़कपुर और वीटी सीए नागपुर की टीम सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया कर लिया है।

यह खेलो और खिलाड़ियों का शहर है,, लगातार होते हैं खेल आयोजन
की 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहां की यह खेलों का शहर है खिलाड़ियों का शहरहै। यहां देशभर से बड़ी-बड़ी की में जो आई है यहां के लोगों को क्रिकेट के तकनीक देखने का अवसर भी मिलेगा उन्होंने कहा कि जो बाहर से खिलाड़ी आए हैं उन्हें पर्यटन का यहां अवसर मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के एक बड़े स्तंभ स्वर्ग की लखीराम के नाम पर यह राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हो रही है और खेल में खिलाड़ी की भावना निहित होना चाहिए वैसे भी बिलासपुर में खेल के प्रति ज्यादा लोगों को रुझान है और अनेक आयोजन होते रहते हैं और t20 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता से बिलासपुर जिले तथा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।
स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय t20 न्यूज़ बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अब तक खड़कपुर तथा वीटीसीए नागपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
छत्तीसगढ़ी क्रिकेट संघ और डी वाई पाटिल नागपुर की टीम के बीच आज रोमांचक मैच खेला गया। और छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का खाता खोला है। आज के आयोजन में शहर के विभिन्न समाज के प्रमुखों का आयोजन समिति के द्वारा सम्मान किया गया।

धोनी के साथी अमरिंदर ने कहा – खेल जीवन में जरूरी फिट रहेंगे तो देश बढ़ेगा, रघुराज स्टेडियम का विकेट बहुत अच्छा है ग्रीन है इसे संभाल कर रखें *

T20 वर्ल्ड कप में नेपाल टीम के कोच रहे तथा आईपीएल सीएसके टीम के टैलेंट सर्च तथा तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मित्र नेवी के रिटायर्ड अफसर अमरिंदर सिंह ने भारतीय बल्लेबाजी को क्रिकेट को लेकर कहां है कि जीवन में खेल क्यों जरूरी है। जीवन में खेल इसलिए जरूरी है कि फिट रहना बहुत इंपॉर्टेंट है देश के लिए भी समाज के लिए भी और प्रेरणा मिलती है। एक दूसरे को खेलने से स्वस्थ रहेंगे तो इंडिया भारत देश हमेशा उन्नति पर रहेगा। । वर्तमान में देश में लोग अपने बच्चों को बचपन से इसलिए क्रिकेट खिलाते हैं ताकि जाकर धोनी कपिल और क्रिकेट की दुनिया में नाम रोशन करें। वर्तमान क्रिकेट को लेकर अमरिंदर सिंह का कहना है कि धोनी इसलिए बनाते हैं कि एक तो खेल में पैसा भी है। जिंदगी में हमेशा स्वस्थ रहेंगे । पेरेंट्स चाहेंगे कि बच्चे उसके जीवन में कल में ही कुछ कर सके। छत्तीसगढ़ के खेल और क्रिकेट को लेकर उन्होंने कहा कि मैं फर्स्ट टाइम आया हूं छत्तीसगढ़ बिलासपुर को देखकर मुझे समझ में आ रहा है कि बहुत-बहुत जल्दी से इसका ग्राफ ऊपर आएगा और क्रिकेट से आप पूरे दुनिया को एक जगह कर सकते हैं ।चेन्नई से आ रहा कोई मुंबई से आ रहा है कोई हिमाचल से आ रहा है तो छत्तीसगढ़ को जानने का मौका सबको ज्यादा मिलेगा इसलिए अच्छा है और ऑल द बेस्ट हमेशा छत्तीसगढ़ के लिए। । रघुराज स्टेडियम का खेल मैदान को लेकर अमरिंदर सिंह ने कहा कि बहुत सारा स्टेडियम बहुत सारा मैच देखा हूं खेला हूं कोचिंग किया हूं यहां के विकेट बहुत अच्छे हैं ग्रीन बहुत है बहुत अच्छा है यहां का ग्राउंड बहुत अच्छा है उसको संभाल के रखना है। डी पाटील नागपुर के कोच कोच अमरिंदर सिंह अपनी टीम को लेकर यहां पहुंचे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी टीम इस राज्य स्टेडियम के खेल मैदान में परचम लहराएगी और फाइनल पहुंचेगी। अमरिंदर सिंह ने अपनी टीम को लेकर कहा कि मेरे टीम बैलेंस टीम है क्रिकेट का तो कोई बात नहीं सकता है क्या होगा अभी हम लोग प्लान करके फाइनल के लिए आए हैं यहां पर। इंदर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के चयन में भी अपनी भूमिका निभाते हैं और इंडियन नेवी ,बिहार झारखंड सर्विसेज से लगातार खेले हैं रणजी ट्रॉफी हॉकी t20 50 से अधिक माचो में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अभी छत्तीसगढ़ में भी देखा हूं बच्चे अच्छे हैं उसको मैं जरूर बोलूंगा जाकर एक्स्पोज़र के लिए की यह बच्चे अच्छे हैं। t20 तथा रणजी ट्रॉफी मिलकर 50 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के मैच अमरिंदर सिंह ने खेले हैं और आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए नए खिलाड़ी बनाने के लिए भी सभी जगह में अपना योगदान दे रहे हैं। बिलासपुर के नवोदित खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा है कि बिलासपुर में यहां के बच्चे को देख रहा हूं अच्छे हैं ईंटें अच्छा है हार्ड वर्क कर रहा है प्रक्रिया के साथ तो रिजल्ट आएगा रिजल्ट आने का कारण नहीं है कि आप क्या कर सकते हो पोस्ट पर बहुत इंपॉर्टेंट है और मेरे से जितना हेल्प होगा मैं करूंगा जरूर। । वैभव सूर्यवंशी जैसे क्रिकेटर को लेकर अमरिंदर सिंह ने कहा है कि टैलेंट हर जगह होता है छोटे-छोटे जगह पर सब जगह पर टैलेंट है आपके छत्तीसगढ़ में है आपका बिलासपुर में है आपका क्या कर सकते हैं वह समझना है इंपॉर्टेंट क्या है कि आप क्या कर सकते हैं और मैं क्या इसको हेल्प कर सकूं ।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

बिलासपुर में ‘बर्ड फ्लू H5N1’ का अलर्ट -इन्फेक्टेड जोन घोषित, 10 किमी तक हाई अलर्ट

Next

रायपुर में जीएसटी की बड़ी रेड,, टैक्स चोरी का मामला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme