आईएएस रजत बंसल होंगे नए जनसंपर्क आयुक्त, आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए महत्वपूर्ण पदस्थापनों की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है, जबकि रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव पद के लिए रिलीव कर दिया गया है। दोनों निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।


