Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टीम -20 क्रिकेट प्रतियोगिता,,27-28 मार्च को होगा सेमी फाइनल , 29 मार्च को होगा फाइनल मेंच ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खिलाड़ियों को बाटेंगे पुरस्कार

By bharat mangwani
March 26, 2026 3 Min Read
0

स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टीम -20 क्रिकेट प्रतियोगिता

बिलासपुर। स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय t20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज 27 मार्च शुक्रवार स्टेडियम को पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा और 28 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा । रघुराज स्टेडियम में सेमी फाइनल मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। और 29 मार्च रविवार को फाइनल मैच के साथ पुरस्कार वितरण होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। विजेता टीम को टी-20 ट्रॉफी के साथ 5 लाख नगद इनाम दिया जाएगा तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 3 लाख का नगर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बीटीसीए नागपुर और खड़कपुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आज संभागायुक्त सुनील जैन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेई,क्रीड़ाई के अध्यक्ष सुशील पटेरिया, नई दुनिया के संपादक सुनील गुप्ता , सीएमडी महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय दुबे,रघुराज स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने खेल का आनंद लिया। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल को याद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के पितृ पुरुष रहे मार्गदर्शन रहे वरिष्ठ नेता और बिलासपुर के लिए सौभाग्य की बात है कि उनकी स्मृति में एक बहुत बड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। आने वाले समय में बिलासपुर छत्तीसगढ़ ही नहीं बड़ी प्रतियोगिता के रूप में पूरे देश में इसकी लोकप्रियता होगी। और बिलासपुर की पहचान बनेगी। बिलासपुर के युवाओं के लिए विधायक अमर अग्रवाल ने रघुराज स्टेडियम में बहुत अच्छा आयोजन कराया है। बिलासपुर खेल नगरी के रूप में जाना जाता है। बिलासपुर के खिलाड़ी इस आयोजन का लाभ जरूर लेंगे। पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव ने कहा कि स्टेडियम निर्माण शहर में हुआ मैं इसका श्रेय जानती हूं मैदान को पूर्ण रूप देने में विधायक अमर अग्रवाल का सराहनीय योगदान है उन्होंने शहर के युवाओं पर बड़ा तोहफा दिया है। चंद्रप्रकाश बाजपेई ने भी खेल आयोजन तथा स्टेडियम की तारीफ की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संजय दुबे ने कहा कि इसआयोजन को लेकर लोगों मैं काफी उत्साह है। स्व लखीराम अग्रवाल ने शहर को बहुत बड़ा योगदान दिया है। विधायक अमर अग्रवाल भी शहर को सुंदर बनाने में बड़ी-बड़ी योजनाएं बना रहे , और उनके प्रयास से ही आज रघुराज स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन हो रहा है।
संभागायुक्त सुनील जैन ने इस आयोजन की तारीफ की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया ।

छठवें दिन स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टी- 20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज डी वाई पाटील नागपुर और दिल्ली के टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें डी वाई पाटील नागपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाया था जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने दो विकेट खोकर 16 ओवर में ही इस लक्ष्य को पूरा कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अथर्व को दिया गया । इन्होंने शानदार 84 रन बनाए थे।
पूल बी का दूसरा मैच मुंबई एवं डी पाटील नागपुर के बीच खेला गया मुंबई ने पहला क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया डी वाई पाटिल नागपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 149 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। रोमांचक मैच में मुंबई की टीम ने अंतिम ओवर में एक विकेट से यह मैच जीत लिया । और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुंबई के आर्यन मिश्रा रहे। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी आर्यन और अंकित ने शानदार बल्लेबाजी की।

सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान हुआ

रघुराज स्टेडियम में आयोजित t20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे ने बताया कि आयोजन समिति के द्वारा सीनियर क्रिकेटरों का रघुराज सिंह खेल स्टेडियम में सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रूप से संजय बढेरा, मनोज यादव, शेख अल्फाज, डॉक्टर अशोक मेहता,, राजू जाजोदिया, डॉक्टर वैभव ओततलवार, के अलावा विभिन्न खेल संघ से जुड़े छत्तीसगढ़ दिव्यांग तैराकी संघ के महासचिव सूरज यादव ,जिला दिव्यांग तैराकी की संघ के सचिव सुश्री दुर्गा यादव,छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी, जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सचिव राम प्रताप सिंह का आज आयोजन समिति के द्वारा सम्मान किया गया।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

आईएएस रजत बंसल होंगे नए जनसंपर्क आयुक्त, आदेश जारी

Next

शास्त्री बाजार व्यापारी संघ के सहयोग से निर्मित प्याऊ घर का शुभारंभ,, CSP और थाना प्रभारी ने किया शुभारंभ,, व्यापारीगण रहे उपस्थित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme