Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
kesaritimes.in
kesaritimes.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को 12 एकड़ जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द -अमर अग्रवाल,,,विधायक अग्रवाल ने कहा -रघुराज स्टेडियम में सिर्फ ड्यूज बाल से होंगे मैच,, स्वर्गीय  लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 29 मार्च को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

By bharat mangwani
March 27, 2026 5 Min Read
0

स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बाल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 29 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि *

*छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को 12 एकड़ जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द -अमर अग्रवाल *
विधायक अग्रवाल नेकहा -रघुराज स्टेडियम में सिर्फ ड्यूज बाल से होंगे मैच

पेट्रोल डीजल के दामों में कमी, विधायक अमर अग्रवालने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5 लाख नगद, उपविजेता टीम को 3 लाख नगद पुरस्कार दिया जाएगा
मेन आफ द सीरीज का पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी को 51000 का नगद पुरस्कार भी

बिलासपुर। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टी-20 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज पहला सेमीफाइनल मैच वीटीसीए नागपुर और सीएस सीएस छत्तीसगढ़ बीच खेला गया । 28 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मैच खड़गपुर और दिल्ली की टीम के बीच खेला जाएगा। जो टीम जीतेगी दोनों के बीच 29 मार्च को फाइनल खेलेगी। समापन समारोह तथा फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे ‌। आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे ने बताया कि समापन समारोह में खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता टीम को टी-20 ट्रॉफी के साथ 5 लाख का नगद पुरस्कार तथा उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 3 लाख का नगद पुरस्कार दिया जाएगा । इस पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज के रूप में 51 हजार की नगद राशि तथा तथा ट्रॉफी भी दी जाएगी। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को भी 25-25 हजार की पुरस्कार राशि नगद के रूप में प्रदान की जाएगी। फाइनल मैच में अतिथि के रूप में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भूपेंद्र सवननी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, मौजूद रहेंगे। आज सेमी फाइनल मैच में विधायक अमर अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के सचिव विटेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
आज सेमी फाइनल मैच में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने पहुंचे विधायक अमर अग्रवाल ने पूरे देश भर के खिलाड़ियों स्वागत करते हुए कहा कि बिलासपुर में 15 साल के बाद राष्ट्रीय स्तर पर डयूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है यह परंपरा आगे चलता रहे। रघुराज स्टेडियम खेल मैदान फिजिकल कल्चर सोसायटी के द्वारा संचालित होता है। इस ग्राउंड में जो भी आया चाहे खिलाड़ी हो चाहे जनप्रतिनिधि सभी इस मैदान की प्रशंसा करते हैं। रघुराज स्टेडियम मैदान इसी तरह बना रहे इसकी चिंता हम सबको करना है। रघुराज स्टेडियम में डयूज बॉल के अलावा और कोई दूसरी प्रतियोगिता नहीं होना चाहिए। इस मैदान का रखरखाव लगातार होना चाहिए जिला प्रशासन को निर्देशित भी किया है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को 12 एकड़ जमीन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। बिलासपुर का नाम भी क्रिकेट के जगत में अंकित होगा। बीसीसीआई तथा प्रदेश सरकार भी स्टेडियम बनाने के लिए तैयार है। आईपीएल में जब छत्तीसगढ़ का नाम आता है तो प्रशंसा होती है। छत्तीसगढ़ में रायपुर केबाद बिलासपुर का नाम जुड़ने जा रहाहै। बिलासपुर में खेल के प्रति अनावरत बना रहे। बिलासपुर के लोग खेल के प्रति आकर्षित है। खेल के मैदान में जो परिणाम मिलती है उसे जीवन में उपयोग करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेज अग्रवाल ने कहा कि विधायक अमर अग्रवाल ने शहर के लिए बहुत बड़ा ग्राउंड तैयार करवाया है। विधायक अमर अग्रवाल के सहयोग से स्टेडियम का इतना बड़ा मैदान हमें मिलाहै।
12 एकड़ जमीन छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के लिए बिलासपुर में मांगा है। इस मैदान में बीसीसीआई स्तर पर अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता होना चाहिए।

आज सेमीफाइनल मैच में भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर,आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण दुबे, राजेंद्रभंडारी, के अलावा नवीन जाजोदिया, ,संतोष साहू,थॉमस जॉन, मोहन सिंह ठाकुर, यतीश गोयल, हिरदेश केसरी, रितेश शुक्ला, सुशांत राय, राजेश सिंह बिसेन, , रघु मेनन,पंकज तिवारी, रंगानादम, ललित पुजारा ,आदि पुराने खिलाड़ी सेमीफाइनल मैच में मौजूदथे।

रशीद को भारतीय टीम में शामिल होने का इंतजार, 30 रणजी ट्रॉफी ,5 आईपीएल खेल चुके हैं। अंडर-19 में कर चुके हैं अपना प्रदर्शन

राजा रघुराज स्टेडियम में देश के नामी क्रिकेटर खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। जिसमें वी टी सीए नागपुर के खिलाड़ी रोहन राजभर ने रघुराज स्टेडियम में अपना शानदार बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी करते हुए बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तारीफ की । रोहन ने बतायाकी उन्होंने अब तक अंडर – 23 राजस्थान के कप्तान भी हैं । और अंडर-19 इंडिया कैप में उन्होंने भाग भी लिया है। और रणजी ट्रॉफी की तैयारी कर रहे हैं।
इसी टीम के खिलाड़ी शेख रशीद भी आईपीएल में अपना प्रदर्शन कर चुके हैं। वह आंध्र से है लेकिन चेन्नई से आईपीएल में प्रदर्शन किया। आईपीएल में पांच बार अपना प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड कप में अंदर-19 में भी इन्होंने अपना प्रदर्शन किया है। और 2022 में इन्होंने विश्व कप में भारत की तरफ से प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। शेख रशीद ने अब तक तीस रणजी ट्राफी मैच खेला है। उन्होंने पांच आईपीएल मैच में भी प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम में शामिल होने के लिए वे लगातार खेल मैदान में तैयारी कर रहे हैं और देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचकर क्रिकेट का प्रदर्शन कर रहे हैं । उन्हें पूरा भरोसा है कि जल्द ही उनका चयन भारतीय क्रिकेट टीम में होगा। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि इस मैदान की पिच बहुत अच्छी है मैदान भी बहुत अच्छा है। । स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय t20 डयूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की उन्होंने तारीफ की है। आज के सेमीफाइनल मैच में शिवम देशमुख, दीपेश परवानी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और रघुराज स्टेडियम में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे राजेश चौहान आज दूसरे सेमी फाइनल मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने आएंगे।

आम जनता को राहत देने मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया -अमर अग्रवाल

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया विपरीत वैश्विक परिस्थितियों से गुजर रही है और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में 30% से 50% तक बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे समय में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आम जनता को बड़ी राहत देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में ₹10 तक की कटौती कर आमजन को सीधे तौर पर राहत पहुंचाई है। इस निर्णय के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3 तथा डीजल पर ₹10 से घटाकर ₹0 कर दी गई है। यह कदम महंगाई पर नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता को बड़ी राहत देने वाला है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव जन-जन के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

उन्होंने इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Author

bharat mangwani

Follow Me
Other Articles
Previous

शास्त्री बाजार व्यापारी संघ के सहयोग से निर्मित प्याऊ घर का शुभारंभ,, CSP और थाना प्रभारी ने किया शुभारंभ,, व्यापारीगण रहे उपस्थित

Next

पेट्रोल डीजल के अनावश्यक वितरण पर रोक,, वाहनों को ही मिलेगा ईंधन, अवैध परिवहन व कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्यवाही,,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — kesaritimes.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme