शास्त्री बाजार व्यापारी संघ के सहयोग से निर्मित प्याऊ घर का शुभारंभ,, CSP और थाना प्रभारी ने किया शुभारंभ,, व्यापारीगण रहे उपस्थित
1 min read

शास्त्री बाजार व्यापारी संघ के सहयोग से निर्मित प्याऊ घर का शुभारंभ,, CSP और थाना प्रभारी ने किया शुभारंभ,, व्यापारीगण रहे उपस्थित

🙏 पानी प्याऊ घर का शुभारंभ 🙏

थाना सिटी कोतवाली स्थित शास्त्री बाजार व्यापारी संघ बिलासपुर के सहयोग से निर्मित “पानी प्याऊ घर” जिसका आज विधिवत उद्घाटन माननीय सी एस पी महोदय श्री गगन कुमार जी (IPS) एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बिलासपुर श्री देवेश सिंह राठौर जी के द्वारा किया गया….
पिछले कई वर्षों से यह पुण्य का कार्य शास्त्री बाजार व्यापारी संघ के द्वारा किया जाता है यहां स्वच्छता सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है यहां छाना हुआ पानी और गिलास धोकर पानी पिलाने की व्यवस्था की जाती है …
इस शुभारंभ के अवसर पर शास्त्री बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, संतोष सिंह ,संजय मिश्रा, अमित नत्थानी, मोनू राम जी, भरत मंगवानी, साहू जी , सिटी कोतवाली से गोकुल जांगड़े, मोहन दुबे , हर्ष मिश्रा, श्री राकेश मिश्रा,सलामत ईरानी सहित कई सदस्य गण मौजूद थे ..
इस पानी प्याऊ घर के निर्माण में सहयोगी के रूप में सचिव श्री चिंटू सुबोध खंडेलवाल जी, विशाल खंडूजा जी, संजय रेलवानी जी, आनंद बुधौलिया जी, राजेंद्र टुटेजा जी , अजय जुनेजा जी, सहित अन्य सभी सदस्यों का सहयोग रहता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *