तलवार लहराकर लोगो को डराने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार किया गया जप्त,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
बिलासपुर
थाना – सकरी जिला– बिलासपुर दिनांक 18-10-2026
अपराध क्रमांक- 970/2026 धारा – 25,27 आर्म्स एक्ट
तलवार लहराकर लोगो को डराने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार
आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार किया गया जप्त
आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
नाम आरोपीगण – इन्द्रकुमार साहू उर्फ इन्दु उर्फ बिट्टू साहू पिता सतीश साहू उम्र 27 साल निवासी पुराना बाजार के पास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर ।

विवरण- दिनांक 17/10/2026 के रात्रि को मुखबीर सूचना मिला कि सकरी निवासी बिट्टू साहू सकरी महामाया मंदिर के पास लोहे का तलवार लहराते हुये लोगो को डरा धमका रहा है। मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपी को गिरफतार कर कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे द्वारा थाना स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबीर के निशानदेही पर सकरी महामाया मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी इन्द्रकुमार साहू उर्फ इन्दु उर्फ बिट्टू साहू पिता सतीश साहू उम्र 27 साल निवासी पुराना बाजार के पास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को गिरफतार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
बिलासपुरOctober 18, 2026संगठित रूप से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गुंडा बदमाश किस्म के छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 18, 2026तलवार लहराकर लोगो को डराने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार किया गया जप्त,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
बिलासपुरOctober 18, 2026जलभराव और बिजली संकट से निजात दिलाना प्राथमिकता : शैलेष पांडेय
UncategorizedOctober 16, 2026धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित; 12 का तबादला