छत्तीसगढ़ के धमतरी में जन्मा जलपरी जैसा दिखने वाला बच्चा, 3 घंटे बाद मौत, छत्तीसगढ़ का पहला भारत का पांचवा और दुनिया में सिर्फ 300 ऐसे मामले
1 min read

छत्तीसगढ़ के धमतरी में जन्मा जलपरी जैसा दिखने वाला बच्चा, 3 घंटे बाद मौत, छत्तीसगढ़ का पहला भारत का पांचवा और दुनिया में सिर्फ 300 ऐसे मामले

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल में बुधवार को एक बेहद दुर्लभ घटना सामने आई। यहां 28 वर्षीय महिला ने ऐसे शिशु को जन्म दिया, जिसके दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे। नवजात दिखने में जलपरी की तरह लग रहा था। चिकित्सकीय भाषा में इसे मरमेड सिंड्रोम या सिरेनोमेलिया कहा जाता है। 

डिलीवरी के बाद डॉक्टर भी चौंक गए। यह महिला का दूसरा बच्चा था, लेकिन जन्म के महज तीन घंटे बाद ही मासूम ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलों में नवजात का जीवनकाल बहुत छोटा होता है और अक्सर जन्म के बाद लिंग का भी पता नहीं चलता। 

बताया जा रहा है कि यह छत्तीसगढ़ का पहला और भारत का मात्र पांचवां केस है। दुनियाभर में अब तक केवल 300 ऐसे मामले दर्ज हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *