पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की दिवाली मनेगी अब जेल में, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ा झटका लगा है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद, आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है।
