छत्तीसगढ़ में 7आईपीएस अफसरो का तबादला, मोहित गर्ग मुख्यालय भेजे गए,, सक्ति पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को राजनांदगाव, प्रफुल्ल ठाकुर को भेजा गया सक्ती,
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य के चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला करते हुए कुल 7 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव, सक्ती, मनेंद्रगढ़ और कोंडागांव जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है।

