अबकी बार मोदी सरकार का नारा लिखने वाले एड गुरु पीयूष पांडे का निधन
विज्ञापन जगत को आज यानी 24 अक्टूबर को बड़ा झटका लगा है। अबकी बार मोदी सरकार-फेविकोल का जोड़ विज्ञापन लिखने वाले एड गुरु पीयूष पांडे का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। पीयूष भारतीय विज्ञापन जगत की आवाज, मुस्कान और क्रिएटिविटी का चेहरा थे, जो चार दशकों से अधिक समय तक ओगिल्वी इंडिया में काम किया और विज्ञापन जगत को बदल दिया। पीयूष पांडे पीएम नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान का भी हिस्सा रहे। अबकी बार मोदी सरकार का नारा भी उन्होंने ही दिया था, जो काफी चर्चा में रहा।
