यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद IG रतनलाल डांगी पुलिस अकादमी से हटाए गए,, IPS अजय यादव बने पुलिस अकादमी निदेशक
रायपुर, ।छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आईजी रतनलाल डांगी को हटा दिया है। यह कार्रवाई एक योग प्रशिक्षिका द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद की गई है। शिकायतकर्ता महिला एक उप निरीक्षक (एसआई) की पत्नी हैं। वहीं, 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अजय कुमार यादव को नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

