बिहार विधानसभा में एनडीए की ऐतिहासिक विजय पर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने दी बिहार की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओ, समर्थकों को शुभकामनायें, कहा बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष मे जनादेश दिया
1 min read

बिहार विधानसभा में एनडीए की ऐतिहासिक विजय पर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने दी बिहार की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओ, समर्थकों को शुभकामनायें, कहा बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष मे जनादेश दिया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनसमर्थन और रिकॉर्ड मतों से प्राप्त विजय पर पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बिहार की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अमर अग्रवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में जनादेश देकर यह सिद्ध कर दिया है कि देश की जनता अब पूरी तरह जागरूक है और विपक्ष के भ्रमित करने वाले बयानों के प्रभाव में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को अब बहकावा नहीं, काम चाहिए,विकास चाहिए।

साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन जी को भी उनकी शानदार विजय पर बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनके जनसंपर्क, संगठनात्मक क्षमता और समर्पित नेतृत्व का परिणाम है,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *