Cg BREAKING – भाजपा विधायक के खिलाफ FIR
सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो सहित कई लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी की शिकायत पर नायब तहसीलदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

