विधायक अमर अग्रवाल की पूज्य माताजी की स्मृति में लगाया गया वाटर कूलर
1 min read

विधायक अमर अग्रवाल की पूज्य माताजी की स्मृति में लगाया गया वाटर कूलर

अमर अग्रवाल की पूज्य माताजी की स्मृति में लगाया गया वाटर कूलर

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ भाजपा के पितृपुरुष स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल जी की धर्मपत्नी एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल की पूज्य माताजी की स्मृति में जीडीसी कॉलेज के समीप जनसुविधा हेतु वाटर कूलर स्थापित किया गया। इस स्थान पर पूर्व में भी आमजन की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाया गया था।

इस वर्ष भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पूर्व में लगाए गए वाटर कूलर के स्थान पर अधिक क्षमता वाला लगभग 80 लीटर का बड़ा एवं स्वच्छ वाटर कूलर लगवाया गया है, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उपस्थित जनों ने कहा कि यह पहल गर्मी के मौसम में आमजन को राहत पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण जनसेवा है।

इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, आदित्य अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे, अजीत भोगल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, पार्षद संजय यादव, विजय ताम्रकार, शेखर पाल, जगदीश साव, शैलेन्द्र यादव, बबलू, मनोज सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, रोशन सिंह, महर्षि बाजपेयी, नितिन छाबड़ा, विवेक ताम्रकार, संजय गुप्ता, नारायण गोस्वामी, अमित चतुर्वेदी, संस्कार सोनी सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *