ब्रेकिंग- राजधानी रायपुर के घर में मिला एक ही परिवार के पांच लोगों के शव… मृतकों में पति पत्नी दो बेटियां व बेटा शामिल
रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संजय नगर स्थित मदनी चौक के पास एक घर में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है, ताकि किसी भी तरह के साक्ष्य प्रभावित न हों। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में घर का मुखिया सैय्यद साजिद सज्जू, पत्नी राबिया बानो, पुत्र सैयद इरशाद अली 20 साल, पुत्री शाहिना 15 साल, व शबा 12 साल शामिल है।
Author Profile

- OFFICE ADDRESS SHOP NO B11 RAMAVTAR MARKET AGRASEN CHOWK BILASPUR CG 495001
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित; 12 का तबादला
बिलासपुरOctober 16, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयAugust 23, 2026CMHO के फर्जी हस्ताक्षर से ट्रांसफर ऑर्डर बनाने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 4 गिरफ्तार
राष्ट्रीयAugust 4, 2026छुट्टी ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा