लड़कों को सोशल मीडिया के माध्यम से फंसाओ और पेमेंट पाओ, 200 से ज्यादा लड़कियो को बंधक बनाया,गुडवे फैशन कंपनी पर FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी नौकरी का झांसा देकर सैकड़ों लड़कियों को बंधक बनाकर शोषण किए जाने का आरोप लगा है। लड़कियों का कहना है कि उन्हें अच्छी सैलरी और सुरक्षित काम का सपना दिखाया गया, लेकिन हकीकत में उन्हें जबरन मार्केटिंग का काम कराया जाने लगा।
कैसे रचा गया जाल
पीड़िताओं का आरोप है कि गुडवे फैशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने उन्हें 25 से 30 हजार रुपए की सैलरी का ऑफर दिया था। कंपनी का दफ्तर बोरसी के कदम प्लाजा में है। यहां करीब 150 से 200 लड़कियां अलग-अलग जिलों से लाई गईं। शुरुआत में उन्हें मार्केटिंग से जुड़े काम बताए गए, लेकिन बाद में उनका असली मकसद सामने आया।
लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए और घरवालों से बात करने पर रोक लगा दी गई। रात के समय उन्हें मजबूर किया जाता कि वे फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कों को फंसाएं और कंपनी में बुलाएं। कहा जाता कि इसी के बदले उन्हें पेमेंट मिलेगा।
कंपनी की 5 से 10 सदस्य लड़कियों पर लगातार दबाव बनाती थीं और आदेश न मानने पर मानसिक प्रताड़ना देती थीं।
